बनारपुर में शुक्रवार को धर्मवीर मास्टर जी के अगुआई में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बुद्ध पूर्णीमा का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय सिंह रहे, वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जयप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, अजीत सिंह, एवं धर्मवीर सिंह, राम धीरज सिंह, अब्दुल्ला सिंह, राम जी, रामकृष्ण मास्टर, सत्येंद्र सिंह, रामाशीष सिंह, मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे उमरेश कुशवाहा ने बताया की विश्व गुरु तथागत गौतम बुद्ध के जन्म, संबोधि और महापरिनिर्वाण का प्रतीक यह पावन दिन आध्यात्मिक महत्व का दिव्य संगम है। इसलिए इसे त्रिविधि पावनी बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है।
यहीं नही बुद्ध की शिक्षाएं हम सभी को आंतरिक शांति, करुणा ,मैत्री, मानव कल्याण और धम्म के मार्ग की ओर जाने के लिए प्रेरणा देती है। वही इस अवसर पर इस उत्सव को मनाने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
